फ्लायओवर निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, दो दिन जलापूर्ति ठप
इंदौर, 27 जून 2025 : विजय नगर चौराहे से सत्यसांई चौराहे के बीच बिछी 620 मिमी व्यास की पी.एस.सी. पाइपलाइन आज सुबह करीब 7:30 बजे क्षतिग्रस्त हो गई। यह नुकसान सत्यसांई चौराहे पर मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा निर्माणाधीन फ्लायओवर के कार्य के दौरान एजेंसी मेसर्स नारायण दास के कार्य से हुआ।
स्थिति सुधारने के लिए क्षतिग्रस्त पी.एस.सी. पाइपों के स्थान पर 4 से 5 एम.एस. पाइप लगाए जाएंगे। यह कार्य मेसर्स नारायण दास द्वारा ही कराया जाएगा, जिसमें लगभग दो दिन का समय लगेगा।
इस कारण कल दिनांक 28.06.2025 को निम्न क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी:
योजना क्रमांक 54 (बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र)
योजना क्रमांक 74
योजना क्रमांक 114 पार्ट-1 (गुलाब बाग)
👉 नागरिकों से अनुरोध है कि वे अग्रिम जल संग्रहण कर लें एवं सहयोग प्रदान करें।
