इंदौर, 3 अगस्त 2024

7724038126

स्वच्छता की नगरी इंदौर में जलकर के बकायेदारों को इंदौर नगर निगम ने one-time-settlement-scheme का फायदा देते हुए जलकर भरने का एक विशेष अभियान चलाया है। जिन उपभोक्ताओं का पुराना जलकर बकाया है, वे विशेष शिविर में अपना 50 प्रतिशत जल कर भरके शेष 50 प्रतिशत माफ करा सकते हैं। यह अभियान 5 अगस्त 2024 से 25 अगस्त 2024 तक चलेगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने न्यूजओ2 को बताया कि बीते 25 से 30 वर्षों का इंदौर नगर निगम का 560 करोड़ रु जलकर का बकाया है। इस स्पेशल जलकर ड्राइव का उद्देश्य निगम का राजस्व वसूलने के साथ बकायेदारों के जलकर के खाते शून्य करना है। आगामी 2025 में एक शहर, एक टैक्स की योजना है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी 19 झोनों और 85 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। बकायादारों को इस अवधि में एक महत्वपूर्ण मौका दिया जा रहा है कि वे वर्ष 2022-23 तक के जलकर की एकमुश्त आधी राशि जमा कर दें। इसके परिणामस्वरूप, उनकी बची हुई आधी राशि, यानी 50 प्रतिशत माफ कर दी जाएगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि अभियान की समाप्ति के बाद, यानि 25 अगस्त के बाद, बकायादारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ चल और अचल संपत्तियों की जब्ती और कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। यह कदम बकाया जलकर की वसूली को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।