नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज आयोजित सुपर स्वच्छ लीग 2024-25 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में इंदौर ने एक बार फिर स्वच्छता में देश भर में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि राष्ट्रपति ने सबसे पहले इंदौर को मंच पर आमंत्रित कर यह पुरस्कार प्रदान किया, जिससे पूरे शहर का गौरव और बढ़ गया। इंदौर को यह सम्मान लगातार आठवीं बार मिला है, जो स्वच्छता के प्रति यहां के नागरिकों, सफाई कर्मचारियों और नगर निगम प्रशासन की जागरूकता, प्रतिबद्धता और मेहनत का प्रमाण है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त शिवम वर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने यह पुरस्कार इंदौर के प्रतिनिधियों के साथ ग्रहण किया। मंत्री विजयवर्गीय ने इसे “हर इंदौरवासी का पुरस्कार” बताते हुए नागरिकों और स्वच्छता मित्रों को बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने कहा
“यह सम्मान इंदौर की जन-भागीदारी और सकारात्मक नागरिक चेतना का परिणाम है। हमारे सफाई मित्रों और नगर निगम की टीम को नमन, जिन्होंने इस अभियान को जनआंदोलन बना दिया।”

इंदौर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहरवासियों में हर्ष की लहर है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *