तैयारियां जोरों पर
इंदौर, 2 सितंबर 2026। पूज्य आचार्य श्री सुनीलसागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं के सम्मान, प्रतिभा प्रदर्शन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से 5 सितंबर 2026, शनिवार को इंदौर स्तरीय वृहद महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन दोपहर 1:30 बजे से नेमी नगर जैन कॉलोनी स्थित घूँघट गार्डन में आयोजित होगा।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल एवं प्रतिभा जैन ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ भारतीय संस्कृति और संयुक्त परिवार की परंपरा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार सिंह कासलीवाल होंगे।
विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण का केंद्र
दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी सतीश जैन एवं रुचि चौबीसिया ने बताया कि सम्मेलन में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मिसेस शेफ कॉम्पिटिशन में यलो थीम पर आधारित व्यंजन के स्वाद और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया जाएगा। इसका संयोजन मनाली तलाटी, प्रीति जैन, सरिता काला, सुनीता अजमेरा एवं दीपाली पाटनी करेंगी।
प्रतिभा सम्मान के तहत प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ज्योति सेठी, श्वेता काला, रुचि चोविश्या जैन, आंचल जैन एवं आभा गंगवाल को दी गई है।
संयुक्त परिवार अभिनंदन के तहत तीन या उससे अधिक भाइयों के एकल रसोई वाले परिवारों का अभिनंदन किया जाएगा। इसका संयोजन माधुरी जैन, उषा डोसी, मीरा जैन, ऋतु काला एवं लीना जैन करेंगी।
माता-पिता सम्मान में 45 वर्ष तक की आयु में तीन या उससे अधिक संतान वाले दंपत्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी तृप्ति जैन, शिवांगी जैन, रमा जैन, नीलू जैन एवं सपना पापड़ीवाल को सौंपी गई है।
इसी तरह आर्या परिवेशन के तहत साड़ी ड्रैपिंग फैशन शो एवं प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें 18 से 50 वर्ष की महिलाएं भाग ले सकेंगी। इसका संयोजन प्रीति गांधी, ऋतिका जैन, संजना जैन, नीता जैन एवं पूजा बाकलीवाल करेंगी।
आयोजक मंडल ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
कार्यक्रम का समन्वय कोऑर्डिनेटर आयुषी बाकलीवाल, ज्योति सेठी, मधु जैन, स्मिता गंगवाल एवं माधुरी जैन द्वारा किया जा रहा है। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, महामंत्री देवेन्द्र सोगानी, कोषाध्यक्ष पिंकेश टोंग्या एवं संगठन मंत्री जैनेश झांझरी सहित महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जैन, महामंत्री चिंतन जैन तथा कोर कमेटी के राजकुमार पाटोदी, नरेन्द्र वेद, कैलाश वेद, सुरेन्द्र बाकलीवाल, निर्मल सेठी, मुकेश टोंग्या, डी.के. जैन, सौरभ पाटोदी, ऋषभ पाटनी, कमलेश कासलीवाल, सतीश जैन, मनीष अजमेरा, संजय जैन, राजेश जैन, मनोज सेठी, अनिल जैन एवं सुदीप जैन भी आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजन को इंद्रपुरी चातुर्मास कमेटी का भी सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। कमेटी अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, महामंत्री डॉ. गिरीश पाटौदी, मुख्य संयोजक इंद्रकुमार सेठी एवं सहसंयोजक संदीप गंगवाल आयोजन समिति को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
आयोजन समिति एवं सकल दिगम्बर जैन समाज, इंदौर ने शहर की सभी महिलाओं से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में महिला संगठन, परिषद महा समिति, पुलक चेतना मंच सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन के समापन पर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया जाएगा। उक्त जानकारी दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने दी।
