पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन, IRCTC ने शुरू की बुकिंग
इंदौर। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक पर्यटन यात्रा लेकर आया है। “पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन 12 जून 2026 को इंदौर से रवाना होगी। यह यात्रा 9 रात और 10 दिन की रहेगी।
आईआरसीटीसी से आज इंदौर में राहुल होलकर और इंदौर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी हरि मीणा ने प्रेस वार्ता में l जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस विशेष यात्रा में शामिल हो सकेंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा चितवन नेशनल पार्क, पोखरा सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

होलकर ने बताया कि पशुपतिनाथ नेपाल यात्रा के लिए यात्रियों के पास वोटर आईडी या पासपोर्ट होना अनिवार्य है। यह यात्रा सुरक्षित है। महिलाओं, बुजुर्गों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।


आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की है। भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, होटल में ठहरने की सुविधा, सड़क परिवहन, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सेवाएं शामिल रहेंगी।
यात्रा का किराया श्रेणी अनुसार निर्धारित किया गया है। 3AC कम्फर्ट श्रेणी के लिए 62,710 रुपये प्रति व्यक्ति, 2AC डीलक्स श्रेणी के लिए 76,550 रुपये प्रति व्यक्ति तथा 1AC सुपरियर श्रेणी के लिए 90,400 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क तय किया गया है।
इच्छुक यात्री IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। कुल 150 सीटें हैं जिसमें 60 सीटें रिजर्व हो चुकी हैं यानी कि 40 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए अधिकृत एजेंटों अथवा हेल्पलाइन नंबर 8287931729, 8287931624, 8287931711 और 9321901865 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *