जम्मू-कश्मीर में 10 वर्षों बाद होंगे विधानसभा चुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, विवाद के बाद किया बदलाव, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी जारी की लिस्ट

26 अगस्त 2024

देश के उत्तर में स्थित जम्मू-कश्मीर राज्य में 10 वर्षों के अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में ये चुनाव 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सम्पन्न होंगे। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर, और तीसरा तथा अंतिम चरण 1 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में नवंबर-दिसंबर 2014 में आखिरी बार विधानसभा चुनाव हुए थे। सोमवार को कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध होने पर भाजपा ने जारी की गई पहली सूची हटा कर दूसरी सूची जारी की। वहीं नेशनल कोंफ्रेस और कांग्रेस गठबंधन में लड़ रही है।

बीजेपी ने बदली लिस्ट

सोमवार सुबह, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एक घंटे बाद 15 नामों की नई लिस्ट जारी की। और पूर्व में जारी लिस्ट को सोशल मीडिया हैंडल एक्स से डिलीट कर दिया गया। भाजपा ने इस बदलाव का कारण “टाइपिंग एरर” बताया। जबकि असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रैना के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी के चलते भाजपा का लिस्ट वापस लेना कारण बताया जा रहा है

मोदी-नड़ड़ा स्टार प्रचारक

भाजपा ने जम्मू कश्मीर चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे पी नड़ड़ा, राजनाथ सिंह समेत 40 नाम शामिल हैं।

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी जारी की लिस्ट

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और अखिल भारतीय कॉंग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। 51 सीटों पर नेशनल कोन्फ्रेंस और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। नेशनल कोन्फ्रेंस ने सोमवार को 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।