लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा को घेरने की कांग्रेस ने बनाई रणनीतिलोकसभा चुनाव 2024: भाजपा को घेरने की कांग्रेस ने बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा को घेरने की कांग्रेस ने बनाई रणनीति

‘कांग्रेस का लोकतंत्र बचाने, नोटा दबाने’ चलेगा आज से अभियान

रैली, नुक्कड़ नाटक, रंगोली से दिया जाएगा संदेश

गांधी प्रतिमा, गीता भवन चौराहे से आज शाम होगी शुरुआत

इंदौर

मप्र के इंदौर की लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी विहीन हो जाने पर अब कांग्रेस नोटा को समर्थन देने की रणनीति बना रही है। इंदौर शहर कांग्रेस आज 4 मई को शाम 5:30 बजे अंबेडकर प्रतिमा गीता भवन चौराहे पर संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस के मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों की बैठक कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन में संपन्न हुई।

नोटा के लिए चलेगा जागरूकता अभियान  

 इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने सभी मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इंदौर में 13 मई को इंदौर लोकसभा के होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक नोटा के ऑप्शन पर बटन दबाया जाए। इसे इंदौर शहर की सभी गलियों एवं चौराहों पर पोस्टर लगाकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चला कर इंदौर की जनता को नोटा पर वोट देने की अपील करें ।

    देवेन्द्रसिंह यादव ने सभी मोर्चा संगठनों एवं पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। जिसमें चौराहों पर रंगोली बनना,मसाल रैली निकालना ,प्रभात फेरी, नुक्कड़ सभा को प्रमुख बाजारों में नोटा पर वोट डालने की अपील करना। शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाकर युवा मतदाताओं को भी नोटा पर वोट देने की अपील की है। यादव ने इंदौर के सभी प्रबुद्धजनों,डॉक्टर, वकीलों, इंजीनियर,सरकारी सेवक, व्यापारी,किसानों एवं सभी धर्म एवं समाज के लोगों से नोटा पर वोट डालने की अपील की है। यादव ने सभी कांग्रेस के पदाधिकारी से आग्रह किया है कि वह अपने-अपने वाहनों पर एवं घरों पर पोस्टर बैनर लगाकर नोटा पर वोट डालने की अपील करें।

 बैठक में “इंदौर भय मुक्त बनाओ नोटा पर पंच लगाओ” भय भ्रष्टाचार संविधान और लोकतंत्र के चीर हरण के खिलाफ “वोट फॉर नोटा” भाजपा को सबक सिखाओ नोटा पर बटन दबाओ, इंदौर में लोकतंत्र का कलंक मिटाओ और नोटा पर बटन दबाओ” जैसे नारे पोस्टर,बैनरों के माध्यम से इंदौर शहर में लगाकर जनता को जागरूक किया जाएगा।

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में बैठक में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता डांगरे,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट,सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला अध्यक्ष राकेश सिलावट, का अध्यक्ष मुकेश ठाकुर,युवा कांग्रेस का अध्यक्ष निखिल वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल,रमेश घाटे, गिरीश जोशी, सुमित पटेल, संजय पटवर्धन, सुबुर अहमद गोरी, किशोर डोंगरे,दिनेश कुशवाह ,सुनील झींगुरिया,मुकेश कुशवाह दीपक सोनवाने,जितेंद्र यादव, मनोज सांवरिया, जोहर मानपुरवाला, विवेक खंडेलवाल, सन्नी राजपाल, राजकुमार जाधव,आफताब खान,बादशाह मिमरोट,फूल सिंह कुवाल,मुजफ्फर खान, शहजाद खान,अरशद खान, नेहा लिंबोडिया, पहलाद महावर,महेंद्र शर्मा, नज्जू खान मोहम्मद पठान,चंदन सोनकिया, किशोर धुलधोए,अलीम सेख, सलीम शेख, सुनील चौधरी, विनोद मीणा, राजा इंगेकर, जाकिर खान, सहित बड़ी संख्या में सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।