इंदौर, 03 जनवरी 2025,(न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126:  राजराजेश्वरी सेवा न्यास, खेड़ीघाट के तत्वावधान में कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक का आरंभ आज ओंकारेश्वर में हुआ। बैठक की शुरुआत कल रात मंगल भजन कार्यक्रम से हुई, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए संयोजकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली प्रांत संयोजक विनय गुप्ता ने किया। 4 जनवरी 2024 को बैठक के दौरान कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा तय 9 करणीय कार्य प्रस्तुत किए गए। ये कार्य समाज और परिवार में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निर्देशित हैं:

महीने में 2–3 बार परिवार के साथ बैठकर सकारात्मक विषयों पर चर्चा करना।

महीने में एक दिन मित्र परिवारों को घर पर भोजन और जलपान के लिए आमंत्रित करना।

वर्तमान समय से 30 मिनट पहले जागने की आदत डालना।

प्रतिदिन धार्मिक ग्रंथ, दोहे, श्लोक आदि साहित्य का वाचन और मनन करना।

स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर उनकी खरीदी करना।

परिवार से आलस्य, भय, स्वार्थ और अहंकार को दूर रखना।

जन्मदिन पर आत्मीयता और सद्गुण संवर्धन को प्रोत्साहन देना।

सामाजिक सेवा संस्थाओं को तन, मन और धन से सहयोग करना।

विवेकपूर्ण तरीके से मोबाइल और टीवी का उपयोग करना

बैठक में देश के 11 क्षेत्रों के 46 प्रांतों से आए गट प्रमुखों ने पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही, आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।