इंदौर, 03 अगस्त, 2024

7724038126

वर्ष 2017 में बेस्ट स्टेट अवार्ड प्राप्त करने के बाद, इस वर्ष मध्य प्रदेश को भारत सरकार द्वारा “Emerging State in Organ Donation” अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

सोटो मध्य प्रदेश द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, अंगदान के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को तेजी से उभरते हुए राज्य का अवार्ड प्राप्त हुआ। इस सम्मान को सांसद शंकर लालवानी, शिक्षा चिकित्सा आयुक्त विवेक कुमार पोवार, और सोटो मध्य प्रदेश के एप्रुपरिएट अथॉरिटी डॉ. संजय दीक्षित ने दिल्ली में आयोजित 14 अंगदान दिवस के समारोह में केंद्रीय मंत्री जीपी नड्डा से प्राप्त किया।

इस अभियान में मुस्कान ग्रुप, किरण फाउंडेशन, दधीचि मिशन जैसी अनेक सामाजिक संस्थाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि इंदौर ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यहां अब तक 57 बार ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं, और 200 से अधिक जीवित रोगियों को अंग प्रत्यारोपण प्राप्त हुआ है। इंदौर में अब तक 14,000 नेत्रदान और 800 त्वचादान किए जा चुके हैं, जिससे यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा त्वचा संग्रहित करने वाला शहर बन गया है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।