भ्रष्टाचार का जांच अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

इंदौर, 14 सितंबर (मप्र) न्यूज ओ2, 
मध्यप्रदेश के इंदौर की ‘विशेष स्थापना शाखा लोकायुक्त’ पुलिस ने आज एक लोक सेवक को 25 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धार जिले की उमरवन जनपद के ‘सीईओ’ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशीराम कानूडे को गिरफ्त में लिया है।  59 वर्षीय कानूडे, अपर आरोप है कि उन्होंने एक शिकायत की जांच आरोपित महिला सरपंच के पक्ष में करने के एवज में 50 हजार की रिश्वत राशि की मांग की थी। मामले में पीड़िता और महिला सरपंच की ओर से लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की गई थी। शिकायत जांच में सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने सीईओ काशीराम के खिलाफ एक जाल बिछाया।  और उसे उसी के कार्यालय से 25 हजार रूपये अग्रिम रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।   

भ्रष्टाचार का जांच अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *