टिप्पणी : सत्ता का सील ठप्पा…….. सत्ता पक्ष महान है ……… ! 

आसमाँ से जमीं पर नजर हृदय परिवर्तन हमारा अधिकार 

ये आँखें खुद को क्यों नहीं देख पातीं ……!

सत्ता पक्ष हमेशा सकारात्मक रहता है, विपक्ष नकारा !

नेहा जैन, इंदौर

Newso2.com

भारतीय राजनीतिक इतिहास में वर्ष 2024 का आम चुनाव कई मायनों में नई परम्पराओं को स्थापित करने वाला करता दिख रहा है । मसलन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पहले भारी भरकम राशि का आयकर नोटिस देकर पार्टी खातों को सीज किया जाना या फिर दो राज्य के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजकर चुनावी मैदान से  बाहर कर देना, ईडी ,सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के दुरूपयोग की बात अब आम हो गई है।  मुख्य धारा  की  मीडिया का मोदी की गारंटी बन जाना, भारतीय निर्वाचन आयोग का पहले दो चरणों में पड़े वोटों का लेखा जोखा अब तक स्पष्ट जाहिर न करना, फिर कदम-कदम पर चौंकाने वाले  इस चुनावी परिदृश्य में बुधवार का दिन यानी 8 मई की सुबह दाखिल होना, भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी के हृदय परिवर्तन का दिन था।  अचानक मोदी अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को विपक्ष के साथ जोड़कर आड़े हाथ लेते नजर आये।  उन्होंने बुधवार को सच से परे जाकर यह तक कह दिया कि राहुल गांधी ने इनसे टैम्पो भर भर कर काला धन ले लिया है, यही वजह है कि आजकल कांग्रेस नेता अपने भाषणों में अडानी-अंबानी का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं।  हालांकि कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने स्थिति स्पष्ट करते हुए साफ़ कर दिया कि पिछले 8 दिनों में ही राहुल अपनी सभाओं में दोनों उद्योगपतियों पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। 

इधर इंदौर में भी भाजपा मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा सेल्फ गोल करते ही नजर आये।  श्री शर्मा तमाम राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले राइट टू वोट अपील यानी मत मांगने के अधिकार को ही अपराध करार दे गए।  इतना ही नहीं जिस अक्षय कांति बम को भाजपा महासचिव कॉफी के रूप में भाजपा में ले आये थे, पीएम मोदी , शाह के प्रभावित होने के दावे किये गए थे उसी बम को बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खोटा सिक्का कह गए।  दरअसल इस बार 400 पार के नारे से शुरू हुआ यह  चुनाव बेहद कमजोर – लाचार विपक्ष, का धन – बल और संगठन संपन्न सत्ता पक्ष से है !

गौर से देखिए तो उपरोक्त सिलसिलेवार गुजरे घटनाक्रमों में नरेंद्र मोदी के अनुसार पहली  कि अडानी अम्बानी के पास काला धन है ?वे राजनेताओं को टैम्पो भरके नोट देते हैं और ये बात सत्ता भली भांति जानती है और दूसरी बात वी डी शर्मा के अनुसार अक्षय बम कल भी खोटा सिक्का था और आज भी खोटा सिक्का है।  मौजूदा सत्ता पक्ष तब भी सकारात्मक था और आज भी सकारात्मक है।  राइट टू वोट अपील के मामले में भी कांग्रेस अपराध कर रही है। …..!

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

One thought on “टिप्पणी : सत्ता का सील ठप्पा…….. सत्ता पक्ष महान है ……… ! ”
  1. आपकी टिप्पणियां काफी सटीक है।राजनीतिक एवम सामाजिक मुद्दों की काफी गहराई से समझ है आपको।बहुत बढ़िया कार्य।

Comments are closed.