इंदौर अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को देवास जिला पंचायत सीईओ की ज़िम्मेदारी, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला का अतिरेक प्रभार 

भोपाल/इंदौर, 13 अप्रैल 2025: मध्यप्रदेश शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों के कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इंदौर की अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को देवास जिला पंचायत का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह (IAS 2010) को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरेक प्रभार सौंपा गया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

देवास जिला पंचायत के सीईओ हिमांशु प्रजापति को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) का कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

अन्य तबादलों में:

  • सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर भोपाल → हरदा के नए कलेक्टर
  • अंशुल गुप्ता, संचालक जनसंपर्क → विदिशा के कलेक्टर
  • बसंत कुर्रे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी → अपर सचिव, श्रम विभाग
  • नीरज कुमार सिंह, उज्जैन कलेक्टर → संचालक (परियोजना), लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • सुभाष कुमार द्विवेदी, अशोकनगर कलेक्टर → अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
  • आदित्य सिंह, हरदा कलेक्टर → अब बनेंगे अशोकनगर कलेक्टर
  • रौशन कुमार, विदिशा कलेक्टर → उज्जैन कलेक्टर का प्रभार

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।