जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स घटने को लेकर कड़ी टिप्पणी
जबलपुर, 11 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में लगातार कमी को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने सुनवाई की और मप्र सरकार को चेतावनी दी । कोर्ट ने कहा यदि यही हाल रहा तो मप्र के सभी एयरपोर्ट बंद करने होंगे।
अदालत का कहना है कि पिछली 19 सुनवाइयों में कई आदेशों के बावजूद उड़ानों की संख्या बढ़ाने के बजाय घटाई जा रही है। विशेष रूप से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जबलपुर को “कमर्शियल रूप से वायबल नहीं” बताने पर अदालत ने सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि एयरलाइंस अपने यात्री आंकड़े और आर्थिक स्थिति का ब्यौरा सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत करें।
अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी, जिसमें राज्य के विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को हलफनामा दाखिल करना होगा। अदालत यह देखेगी कि जबलपुर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से पर्याप्त कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
