इंदौर से अभिनव विश्वकर्मा कटनी रवाना
भोपाल, 1 जून 2025 — मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश क्रमांक 1/14/0012/2025-B-2-02(HOM) के तहत जारी किए गए हैं।
🔹 जारी सूची के अनुसार प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- प्रमोद वर्मा (2001) – पुलिस महानिरीक्षक, सागर ज़ोन से स्थानांतरित होकर अब पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर ज़ोन नियुक्त किए गए हैं।
- सुशांत कुमार सक्सेना (2005) – पुलिस महानिरीक्षक, चंबल ज़ोन मुरैना से स्थानांतरित होकर पुलिस महानिरीक्षक (305010), पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ।
- चंद्रशेखर सोलंकी (2006) – पुलिस महानिरीक्षक, विशेष बल इंदौर से अब पुलिस महानिरीक्षक, सागर ज़ोन और अतिरिक्त प्रभार निदेशक जेएनपीए सागर होंगे।
- सचिन कुमार अतुलकर (2007) – उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर ज़ोन से स्थानांतरित होकर पुलिस महानिरीक्षक, रीवा ज़ोन, रीवा में पदस्थ।
- कुमार सौरभ (2007) – उप पुलिस महानिरीक्षक (आंतरिक),मुरैना से ट्रांसफर होकर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में रहेंगे।
- सुनील कुमार जैन (2009) – उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज से स्थानांतरित होकर पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज , मुरैना बनाए गए हैं।
- वीरेंद्र कुमार मिश्रा (2012) – पुलिस अधीक्षक, दतिया से अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल होंगे।
- सूरज वर्मा (2013) – सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, दतिया बनाए गए हैं।
- अभिजीत रंजन (2014) – पुलिस अधीक्षक, कटनी से अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ।
- अभिनव विश्वकर्मा (2019) – पुलिस उपायुक्त (जोन-2), नगरीय पुलिस जिला, इंदौर से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, कटनी बनाए गए हैं।
🔸 गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव द्वारा आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापनों पर कार्यभार ग्रहण करें।