इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल

भोपाल, मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार को राज्य पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और शहरी पुलिस आयुक्तालय स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं बदली गई हैं।

आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं, जबकि जिला और रेंज स्तर पर कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक पुनर्संरचना की गई है।

वरिष्ठ स्तर के प्रमुख बदलाव:

  • रवि कुमार गुप्ता (1993) को विशेष पुलिस महानिदेशक रेल भोपाल से पुलिस अकादमी भौंरी का अतिरिक्त प्रभार।
  • राजाबाबू सिंह (1994) को एडीजी प्रशिक्षण से एडीजी रेल भोपाल।
  • डी.पी. गुप्ता (1994) को शिकायत एवं मानवाधिकार से सामुदायिक पुलिसिंग शाखा।
  • सोलोमन यश कुमार मिंज (1997) को पुलिस मुख्यालय से शिकायत एवं मानवाधिकार शाखा।

इंदौर-भोपाल कमिश्नरेट में अहम बदलाव:

  • अमित सिंह (2009) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर से डीआईजी विसबल इंदौर रेंज।
  • अवधेश कुमार गोस्वामी (2009) को भोपाल कमिश्नरेट से डीआईजी पुलिस मुख्यालय।
  • शैलेन्द्र सिंह चौहान (2012) को रीवा एसपी से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल।
  • मयंक अवस्थी (2012) को धार एसपी से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर।

जिला पुलिस अधीक्षक स्तर पर बड़े तबादले:

  • सूरज कुमार वर्मा को दतिया से भिंड।
  • यांगचेन डोलकर भूटिया को इंदौर देहात से शिवपुरी।
  • गुरुकरण सिंह को रीवा।
  • अमन सिंह राठौड़ को शिवपुरी से डीसीपी इंदौर।
  • सचिन शर्मा को नई दिल्ली प्रतिनियुक्ति से लौटाकर धार एसपी।
  • समीर सौरभ को मुरैना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल।
  • रजत सकलेचा को मंडला से छतरपुर।
  • अगम जैन को छतरपुर से खंडवा।
  • मनीष खत्री को सिंगरौली से एआईजी पुलिस मुख्यालय।

अन्य प्रमुख बदलाव:

  • सोनाक्षी सक्सेना को भोपाल से सीहोर एसपी।
  • शियाज के.एम. को बालाघाट हॉकफोर्स से सिंगरौली एसपी।
  • आनंद कलादगी को इंदौर से दमोह एसपी।
  • कृष्ण लालचंदानी को इंदौर से सिवनी एसपी।

राज्य सरकार का यह फेरबदल आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जिला स्तर पर पुलिस नेतृत्व में नई ऊर्जा लाने की रणनीति माना जा रहा है। व्यापक बदलावों से कई जिलों में नई कार्यशैली और प्रशासनिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।