मप्र राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के चयन सूची जारी

इंदौर, 18 जून 2024

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी कर दी है। उक्त परीक्षा में आवेदकों के साक्षात्कार 27 मई 2024 से 30 मई 2024 तक आयोजित किए गए थे। सहायक वन रक्षक के कुल 8 पद के लिए मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। चयन सूची का मुख्य भाग का 87 प्रतिशत ही जारी किया है।चयन सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

सहायक वन रक्षक के 8 पदों पर और वन क्षेत्रपाल के 40 पदों और परियोजना क्षेत्रपाल के 15 पदों की चयन सूची जारी की गई है लेकिन इनमें चयन परिणाम 87 प्रतिशत मुख्य भाग का जारी किया गया है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।