MPPSC ने जारी किए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 के परिणाम

इंदौर, 20 जुलाई 2024

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2024 का परिणाम आज आयोग ने जारी कर दिया है। परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित हुई थी। 110 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 3328 उम्मीदवार मेंस के लिए पास घोषित हुए हैं। परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

राज्य वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2024 के परिणाम भी घोषित

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया है। 14 पदों के लिए यह परीक्षा बीती 23 जून 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 के परीक्षा परिणाम में मुख्य भाग-अ में राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अर्ह पाए गए अंतिम अर्ह अभ्यर्थियों के प्राप्तांक (CUT OFF MARKS) निम्नानुसार है :-

मुख्य भाग-(अ)

CATEGORY WISE MINIMUM CUT OFF MARKS

श्रेणी (CATEGORY)-CUT OFF MARKS

अनारक्षित (UR)- 336

अनुसूचित जाति (SC)- 312

अनुसूचित जनजाति (ST)- 296

अन्य पिछडा वर्ग (OBC)- 330

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 332

राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 के परीक्षा परिणाम में प्रावधिक भाग-ब में राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अर्ह पाए गए अंतिम अर्ह अभ्यर्थियों के प्राप्तांक (CUT OFF MARKS) निम्नानुसार है :-

प्रावधिक भाग (ब)

CATEGORY WISE MINIMUM CUT OFF MARKS

श्रेणी (CATEGORY)-CUT OFF MARKS

अनारक्षित (UR)-332

अन्य पिछडा वर्ग (OBC)-328

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।