भावना योग व शंका-समाधान प्रणेता मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज के चातुर्मास की धूमधाम से हुई कलश स्थापना, निकाली गई भव्य शोभायात्रा


प्रवीण जैन, इंदौर
21 जुलाई 2024

7724038126

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य और भावना योग के माध्यम से जन जन में लोकप्रिय मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज की ससंघ 17 जुलाई को ऐतिहासिक अगवानी के पश्चात आज चातुर्मास कलश की स्थापना हर्षोलास से हुई। संघ में मुनिश्री प्रमाण सागर के साथ मुनिश्री निर्वेग सागर , मुनि श्री संधान सागर और क्षुल्लक महाराज भी यात्रा में शामिल हुए।

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश की धरती पर मुनिश्री प्रमाण सागर का इंदौर में यह पहला चातुर्मास है। लिहाजा सम्पूर्ण जैन समाज में उत्साह और खुशी है। रविवार को दोपहर में मुनिश्री ससंघ तुकोगंज स्थित समोशरण मंदिर से बैंड-बाजे के साथ निकले। घोड़े, बग्घी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में चल रहे थे। रुष सफ़ेद वस्त्रों में और महिलाएं लाल और पीले वस्त्रों में ध्वजा लिए चल रही थीं। शोभा यात्रा अभय प्रशाल पहुंची। प्रभु की जयजयकार और “जैनम जयतु शासनम” के नारे लग रहे थे। साथ ही चैरी जैन की पूरी टीम ने कथक नृत्य के साथ प्रस्तुति दी। अभय प्रशाल पहुँच कर सभी साधुओं का पाद प्रक्षालन किया गया। चातुर्मास कलश की स्थापना मुकेश पाटोदी के द्वारा की गई।

संधान सागर महाराज का दीक्षा दिवस मनाया

मुनिश्री 108 संधान सागर जी महाराज का दसवां दीक्षा दिवस आज मनाया गया, जिसमें संधान सागर जी महाराज के साथ पूरे ससंघ ने मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की तीन परिक्रमा लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि इंदौर के रहने वाले गुणायतन तीर्थ के ट्रस्टियों ने मुनिश्री के इंदौर में प्रथम चातुर्मास पर यहाँ के समाजजनों को गुणायतन ले जाने की पेशकश की। उन्होंने बताया कि इंदौर से शिखर जी के लिए सीधी ट्रेन है, लिहाजा कोई परेशानी नहीं होगी। यह यात्रा निशुल्क होगी।

प्रमाण सागर महाराज का ये रहेगा प्रतिदिन का कार्यक्रम

प्रवचन समय:- प्रतिदिन प्रात: 8:35 बजे से 9:20 बजे तक

शंका समाधान:- शाम 6:20 बजे से 7:20 बजे तक

स्थान:- मोहता भवन, जँजीरवाला चौराहा ,इंदौर

ये पदाधिकारी हुए शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक डोसी, नवीन गोधा, हर्ष जैन, मनोज बाकलीवाल, आनंद गोधा, भरत मोदी, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, डीके जैन, जैनेश झांझरी, पवन सिंघई, अनामिका बाकलीवाल, रानी डोसी श्वेतांबर जैन समाज, सिख समाज एवं अन्य सभी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।