इंदौर, 21 अगस्त 2024

मध्य प्रदेश के स्कूलों में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्कूलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 22 और 23 अगस्त को स्कूलों एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान पर केंद्रित सम्मेलन, कार्यशाला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति प्रेरित करना और उनकी जागरूकता को बढ़ाना है। इस वर्ष अंतरिक्ष दिवस का विषय “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा” रखा गया है।

इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी अंतरिक्ष दिवस की विषय-वस्तु को ध्यान में रखते हुए सभी राज्य सरकारों को निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 22-23 अगस्त को होने वाले अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।