मोदी ने 421 बार मंदिर, मस्जिद, 224 बार मुस्लिम, माइनॉरिटी, पाकिस्तान शब्द का प्रयोग  किया , प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराई- कांग्रेस

इंदौर/नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 15 दिन के दौरान कांग्रेस और विपक्ष को बेहिसाब गालियां दी। इन 25 दिनों के भाषण में उन्होने 232  बार कांग्रेस का नाम लिया और 700 बार खुद मोदी का नाम का प्रचार किया।  421 बार मंदिर, मस्जिद और अन्य धर्मों की बात की। समाज को बांटने का प्रयोग किया । 224 बार मुस्लिम, minority, पाकिस्तान शब्द का प्रयोग किया। 573 बार इंडिया समूह और विपक्षी दलों की बात की लेकिन बेरोजगारी, महंगाई जनता के मुद्दे पर बात नहीं की। ये आरोप अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान मोदी पर लगाए।

खडगे ने कहा कि वे चुनाव प्रचार में पूरा देश घूमे हैं, हर जगह से इंडी गठबंधन की जीत का फीडबैक मिल रहा है। इंडी गठबंधन बहुमत से सरकार बना रहा है। पीएम मोदी के भाषणों का विश्लेषण करने पर यही पाया खुद का महिमा मंडन, विपक्ष को गाली देने, देश और समाज को तोड़ने का प्रयास किया। मोदी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को धर्म विशेष से जोड़ा और  प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराई।  चुनाव आयोग को हमने शिकायतें कीं लेकिन चुनाव आयोग आचार संहिता का पालन नहीं करा सका।  मोदी खुद को भगवान समझने लगे हैं और उनकी पार्टी के लोग भी उन्हें भगवान का स्वरूप देने लगे हैं।

नसीहत – मोदी गांधी की आटोबायोग्राफी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष ने खडगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, ‘महात्मा गांधी फिल्म से दुनिया ने गांधी के बारे में जाना’ के बारे में आश्चर्य जताते हुए कहा कि जिन्हें महात्मा गांधी के बारे में नहीं पता तो उन्हें देश के संविधान के बारे में भी नहीं पता होगा। महात्मा गांधी को पूरी दुनिया जानती है। खडगे ने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें 4 जून के बाद फुर्सत मिलेगी तो महात्मा गांधी जी की autobiography ‘experiment on truth’ पढ़ लें। विवेकानंद स्टेच्यु पर बैठने से , समुन्द्र में डुबकी मारने से ज्ञान नहीं आता, उसे पढ़ना भी होता है। चिंतन करना होता है। मोदी की बातों में नफरत है जबकि हम सर्वोदय (सब की भलाई) पर ध्यान देते हैं।

सर्वसम्मति से चुना जाएगा प्रधानमंत्री

खडगे ने कहा कि 1 जून को इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। चुनाव जीतने के बाद सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री का चुनाव इंडी गठबंधन करेगा। इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। यूपीए सरकार की तरह इस बार भी हम देश को संस्थागत, संवैधानिक विकास की सरकार देंगे।  

मोदी को फिर मौका मिला तो संविधान का अंत तय

ये चुनाव देश रखेगा याद खडगे ने कहा 18 वीं लोक सभा के लिए हो रहा चुनाव लंबे समय तक याद रह जाएगा। ये कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि चुनाव के ठीक पहले हमारी पार्टी के खाते बंद कर दिये गए, जिससे हमें चुनाव लड़ना था । मोदी के द्वारा संसद में विपक्ष को नहीं बोलने देना, बिना बहस के बिल पास करना, काले अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी ने लोक तांत्रिक प्रक्रिया को खत्म किया। यदि मोदी सरकार को एक बार फिर मौका मिलता है तो संविधान का अंत तय है।