भाजपा मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस्तीफे की पेशकश की, वन मंत्रालय छिनने से नाराज बताए जा रहे हैं

इंदौर, 22 जुलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश की सियासत में राजनीतिक हलचल हो रही है। यहाँ के एक मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। आदिवासी कल्याण मंत्री और अलीराजपुर से विधायक नागर सिंह चौहान उनसे उनका पर्यावरण और वन मंत्रालय छिनने से नाराज बताए जा रहे हैं।न्यूजओ2 ने जब उनके अधिकृत मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो वहाँ से जवाब मिला साब, अभी सो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागर ने दावा किया कि उनकी पत्नी भी साथ में इस्तीफा देंगी। नागर ने दावा किया कि इतना बड़ा निर्णय लेने के पहले उन्हें कोन्फ़िडेंस में नहीं लिया गया। उनसे पूछा तक नहीं।

आपको बता दें कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राम निवास रावत को वन मंत्रालय के पद से नवाजा गया है।

भाजपा के कई कार्यकर्ताओं में इस बात का रोष है कि जो बरसों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें दरकिनार कर अन्य दलों से आये नेताओं का कद बढ़ाया जा रहा है। उल्लेखनीय है हाल ही के लोकसभा चुनाव 2024 में रतलाम-झाबुआ से नागर सिंह चौहान की धर्म पत्नी अनीता सिंह चौहान सांसद निर्वाचित हुई हैं।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।