वायनाड़ में हुए भूस्खलन में राहत बचाव कार्य में राहुल गांधी , प्रियंका गांधी के साथ

2 अगस्त 2024

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने देर रात बड़ा दावा किया है कि सरकार उन पर ईडी का छापा डालने की तैयारी कर रही है। उधर राहुल ने ये भी कहा कि वे ईडी के स्वागत के लिए चाय और बिस्किट तैयार हैं। राहुल के दावे का समर्थन संजय राऊत और प्रियंका चतुर्वेदी ने भी किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को झूठ फैलाने वाला करार दिया है। उल्लेखनीय है राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड़ में पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे हैं जहां भूस्खलन से कई लोगों की जान गई हैं।

दरअसल कल रात में पौने 2 बजे राहुल गांधी ट्वीट कर कहते हैं कि लगता है कि 2 in 1 को मेरी चक्रव्यूह की स्पीच पसंद नहीं आई। उन्हें सूत्रों से पता चला है कि एक रेड प्लान हुई है। मैं भी बाहें फैलाकर उनके स्वाग्त के लिए तैयार हूँ चाय बिस्किट के साथ।

दरअसल राहुल गांधी ने बीती 29 जुलाई को सदन में कहा था कि देश 6 लोगों के चक्रव्यूह में फंसा है। जिसमें मोदी,शाह, भागवत, दोभाल और अंबानी-अडानी हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने भी राहुल के समर्थन में बयान देते हुए सरकार पर निशाना साधा है। सांसद संजय राउत ने कहा है कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, सरकार उसके खिलाफ साजिश रचती है। राऊत ने राहुल गांधी का उपरोक्त ट्वीट को रि ट्वीट करते हुए लिखा है, “न डरेंगे और झुकेंगे! हम संविधान और लोकतन्त्र के लिए लड़ते रहेंगे। जयहिंद!

राहुल बताएं कौन अधिकारी ने फोन किया है- गिरिराज सिंह

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल संसद के भीतर झूठ बोलते हैं और बाहर भी। सदन चल रही है और वो संवैधानिक पद पर बैठे हैं, ऐसे में झूठ बोलना ….! मैं उन्हें चुनौती देता हूँ कि वे बताएं कौन से अधिकारी ने उन्हें फोन किया है।