ग्रामीण संगठन मजबूत करने पर जोर

इंदौर, 20 मार्च 2026 (न्यूज़ओ2)

मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र ने संगठन विस्तार के तहत वर्तमान एवं पूर्व सरपंचों सहित 11 प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा से मुकाबले के उद्देश्य से ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है, जो अब तक कांग्रेस के किसी पद पर नहीं रहे हैं। इनमें वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच और ग्रामीण क्षेत्र के सक्रिय लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा और राजीव विकास केंद्र को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

घोषित पदाधिकारियों में तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री और पांच प्रदेश सचिव शामिल हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष:
किशन मंडलोई (वर्तमान सरपंच), सुरेश पटेल (पूर्व सरपंच), मनोहर पटवारी (पूर्व सरपंच)

प्रदेश महामंत्री:
मोहन जामलिया (पूर्व सरपंच), रमेश जामलिया (पूर्व सरपंच), अंकुश सिंह राठौर

प्रदेश सचिव:
सकलेन अंसारी, प्रवीण सूर्यवंशी, नरेंद्र यादव, मनोहर तोमर, राहुल रत्नाकर

यादव ने बताया कि सभी पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।