लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ जनजागरण अभियान की शुरुआत अंबेडकर प्रतिमा से की गई

लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ जनजागरण अभियान की शुरुआत अंबेडकर प्रतिमा से की गई


वोट फॉर नोटा की आवाज बुलंद हुई


इंदौर बनेगा नोटा में नंबर वन~सुरजीत सिंह चड्ढा


इंदौर

भाजपा सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ जनजागरण अभियान समिती द्वारा जन जागरण अभियान की शुरुआत डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से की गई। जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दल के नेता मौजूद रहे।कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने सड़क पर उतरकर वोट फॉर नोट की आवाज को बुलन्द किया।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने सभी घटक दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने डराकर,धमकाकर , खरीदकर जिस तरह से नामांकन वापस लेने को मजबूर किया। जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की हत्या हुई है। उसके विरोध में आज सभी इंडिया गठबंधन के दलों ने वोट फॉर नोटा के लिए इंदौर लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील करें।
उपस्थित जनता ने वोट फॉर नोटा,भाजपा ने काम किया है खोटा अब दबेगा नोटा के नारे साथ आगामी लोकसभा चुनाव में नोटा दबाने की अपील की है।जनजागरण अभियान में इंडिया गठबंधन के प्रमुख कांग्रेस पार्टी,आम आदमी पार्टी,कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी,राष्ट्रीय जनता दल,जनता दल यूनाइटेड पार्टी,किसान मजदूर संघ सहित गठबंधन के दल मौजूद थे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा, अश्विन जोशी,विनय बाकलीवाल,ठाकुर जितेंद्र सिंह,राजेश चौकसे,सोनिला मिमरोट,देवेंद्रसिंह यादव, जौहर मानपुरवाला, सन्नी राजपाल, कैलाश लिंबोदीया, अरुण चौहान,कमल गुप्ता, संदीप शर्मा, रजनीश सेन, मुकेश चौधरी, सरिता यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।