चातुर्मास धर्म प्रभावना रथ का दूसरा पड़ाव हाई लिंक सिटी में प्रारंभ

राजेश जैन दद्दू, इंदौर

30 जुलाई 2024

7724038126

अंतर्मुखी पूज्य सागर जी महाराज के चातुर्मास धर्म प्रभावना रथ का दूसरा पड़ाव बुधवार को हाई लिंक सिटी में शुरू हुआ। इस अवसर पर श्री 1008 दिगंबर महावीर जिनालय से जैन संस्कृति को दर्शाते हुए एक भव्य जुलूस श्री 1008 मुनि सुब्रतनाथ जैन मंदिर, हाई लिंक सिटी की ओर बड़े धूमधाम से निकाला गया। मुनि श्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैन धर्म त्याग और संयम की बात करता है। हमारे संस्कार और हमारी संस्कृति की विशेष देखरेख करनी चाहिए, और इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है हमारा व्यवहार और स्वभाव। धर्म के मार्ग पर चलने के लिए व्यक्ति को अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना आवश्यक है। मृत्यु के बाद व्यक्ति के धन या उसके घर की चर्चा नहीं की जाती, बल्कि उसके स्वभाव से ही उसे याद किया जाता है।

1 से 13 अगस्त तक होगा भक्तामर महामंडल विधान

मुनि श्री ने यह भी बताया कि इस चातुर्मास के दूसरे पड़ाव में 1 अगस्त से 13 अगस्त तक भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन होगा और विभिन्न दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन 14 दिनों के विशेष सूत्रधार हाई लिंक के अध्यक्ष महेंद्र जैन, संजय बड़जात्या, और रवि सेठिया हैं। कार्यक्रम का संचालन स्मिता लखावत द्वारा किया जाएगा।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मंडप उद्घाटन पूज्य वर्षा योग धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वेद और कुशल राज जैन पमपम भैया द्वारा किया गया। ध्वज स्थापना आर. के. मैना जैन रानेका द्वारा की गई। जिनेंद्र भगवान का प्रथम अभिषेक नरेंद्र वेद और शांति धारा प्रकाशनचंद बड़जात्या द्वारा किया गया। मंगलाचरण उमंग बड़जात्या और कनिका पहाड़िया ने प्रस्तुत किया। चित्र अनावरण नरेंद्र वेद, एम.के. जैन, आर.के. जैन, कुशलराज जैन, शेखर छाबड़ा, और सुभाष सेठिया द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन धर्मेंद्र सींकेंम, दीपक जैन, नरेंद्र वेद, कीर्ति पांडिया, डी. के. जैन, राजकुमार पाटोदी, कैलाश लुहाड़िया, रेखा संजय जैन, और कमलेश जैन द्वारा किया गया। मुनि श्री का पाद पक्षालन और शास्त्र भेंट लीड्स और हाई लिंक सकल जैन समाज द्वारा किया गया।