29 जुलाई 2024

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार सुबह भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके विधायक बेटे आतिफ अकील ने बताया कि रविवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था, लेकिन इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 72 वर्षीय आरिफ अकील के निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। अकील कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। वे मप्र की कांग्रेस सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्हें कांग्रेस सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण से लेकर जेल और खाद्य विभाग जैसे अहम मंत्रालय दिये गए थे।

आरिफ़ अकील राजधानी भोपाल की उत्तर विधान सभा सीट से 6 बार के विधायक रहे हैं। उन्होने पहली बार 1990 में पहला विधान सभा चुनाव जीता था। 2023 में उन्होने कांग्रेस से अपने बेटे को अपनी सीट पर टिकट दिलवाया था। उनके बेटे ने भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देकर यह सीट अपने नाम कर ली थी।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।