इंदौर,16 अक्टूबर 2024 (न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126। शरद पूर्णिमा पर जैन संत आचार्य विध्यासागर महराज और नवाचार्य समय सागर महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा रिद्धि विधान, विशाल स्वास्थ्य शिविर और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि उदय नगर जिनालय के प्रांगण में गुरुवार, 17 अक्टूबर को सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक 64 रिद्धि विधान, 64 युगलों द्वारा उदयनगर जिनालय के प्रांगण पर किया जाएगा। इसके बाद मुनि श्री विनम्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आचार्य द्वय की आठ द्रव्यों से विधिपूर्वक पूजा संपन्न होगी।

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर, इंदौर को परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज की पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

शहर के 21 ख्यात डॉक्टर्स द्वारा निशुल्क हेल्थ कैंप

इस अवसर पर जैन डॉक्टर फेडरेशन द्वारा सेंट्रल लैब के सहयोग से विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। शहर भर के 21 प्रख्यात चिकित्सक अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे।

ये विशेषज्ञ देंगे सेवाएँ :-

डॉ विशाल जैन- सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ

डॉ सिद्धार्थ जैन- कैंसर सर्जन

डॉ स्वाती विवेक जैन- फिजियोथेरेपी

डॉ कविता पोरवाल – नेत्र रोग विशेषज्ञ

डॉ प्रतिभा डोसी, डॉ अपर्णा जैन, डॉ अंतिम बाला जैन – स्त्री रोग विशेषज्ञ

डॉ कैलाश सेठी, डॉ अंशुल पंचोलिया – हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ

डॉ श्रेया सेठी- दाँत एवं मुख रोग विशेषज्ञ

डॉ भानु वेद- फिजीशियन

डॉ सम्यक जैन, डॉ बिन्दु कुमार जैन – आयुर्वेद विशेषज्ञ

डॉ महेश पाटनी- चेस्ट फिजीशियन

डॉ दिशा बक्षी- चर्म रोग विशेषज्ञ

डॉ महेंद्र नाहर- नाक, कान, गला विशेषज्ञ

डॉ सचिन शाह- होम्योपैथी विशेषज्ञ

डॉ विजय छजलानी- चेस्ट फिजीशियन

रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

रात्रि में 8:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्य अतिथि अनिल जैन ‘जैनको’ एवं संदीप जैन होंगे। स्वागत अध्यक्ष सरदार मल जैन होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन दयोदय चैरिटेबल ट्रस्ट, विद्या विन्रम चातुर्मास समिति एवं सर्वोदय धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास, उदयनगर द्वारा किया जा रहा है।

इन कलाकारों से सजेगी महफिल :-

अजय अहिंसा (मंच संचालन)

शंभू शिखर-हास्य व्यंग्य (दिल्ली)

मनिका दुबे – श्रंगार रस (जबलपुर)

पार्थ नवीन – हास्य रस (प्रतापगढ़)

अशोक चारण- वीर रस (जयपुर)

मोनिका हठीली (कच्छ भुज गुजरात)

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *