24 सितंबर 2024 (न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126। 

केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की कार सोमवार को झारखंड में गड्डे में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद जब कार गड्ढे से नहीं निकली तो उनके सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें दूसरी कार से रवाना किया। चौहान को झारखंड विधान सभा चुनाव की ज़िम्मेदारी मिली है, इसलिए वे झारखंड के बहरागोड़ा में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे कि बीच में उनकी गाड़ी फंस गई। यह सड़क नेशनल हाइवे NH 33 और NH 6 को जोड़ती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सवाल पूछ रहे हैं।  घटिया गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *