मोदी 3.0 की एनडीए सरकार : 72 मंत्री बने , 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और 36 राज्य मंत्री शामिल

इंदौर/नई दिल्ली, 9 जून 2024

18 वीं लोक सभा के लिए नरेंद्र मोदी ने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली है, लेकिन इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर रही है, इसलिए मोदी एनडीए गठबंधन के सहारे सरकार चलाने को मजबूर हैं। लोक सभा 2024 की कुल 543 सीटों में से भाजपा को 240, एनडीए गठबंधन को 293 सीटें मिली हैं।पीएम मोदी की कैबिनेट में 71 मंत्री शामिल हैं, जिनमें 30 को कैबिनेट मंत्री, 5 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 को राज्य मंत्री बनाया गया है।

दो नेता हार कर भी बने मंत्री

मोदी कैबिनेट में दो नेता हार कर भी मंत्री बनने में सफल रहे हैं। जिनमें तमिलनाडु से चुनाव हारे और मप्र से राज्य सभा सदस्य एल मुरूगन और पंजाब से भाजपा से चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्री पद की शपथ ली है।

बिना चुनाव लड़े 10 को बनाया गया मंत्री

मोदी 3.0 में 10 ऐसे चेहरे हैं जिन्हें बिना चुनाव लड़े मंत्री बनाया गया है। ये राज्य सभा कोटे से आते हैं। इनमें निर्मला सीतारमण, जे पी नड़ड़ा, आश्विन वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, एस जयशंकर, रामदास अथावले, रामनाथ ठाकुर, जयंत चौधरी, सतीश दुबे, पवित्र मार्गेरिटा शामिल हैं।

मोदी को इन दलों का है सहारा

एनडीए 3.0 की गठबंधन सरकार में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), जनता दल युनाइटेड (जेडीयू), शिवसेना (शिंदे गुट), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जनता दल सेक्यूलर, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलपी), हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम), द रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया का सहारा है, इन सभी दलों को मिलाकर कुल 11 मंत्री भी हैं।

भारत के सबसे बड़े लोक सभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से भाजपा ने 33 सीटें जीती हैं, यहाँ से 10 को मंत्री बनाया गया है।

बिहार में कुल 40 सीटें हैं, जिनमें 12 भाजपा ने और 12 एनडीए के घटक दल जेडीयू ने जीती हैं। यहाँ से 8 को मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी दी गई है।

कर्नाटक में 28 सीट हैं, यहाँ से भाजपा ने 17 और जेडी (एस) ने 2 सीटें जीती हैं। 5 को मंत्री बनाया गया है।

महाराष्ट्र में कुल 48 सीटें हैं, यहाँ से भाजपा ने 9 और एनडीए के दल शिवसेना ने 7 सीटें जीती हैं। यहाँ से 5 मंत्री मोदी की कैबिनेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटों पर भाजपा जीती है, यहाँ से 5 सांसदों को मंत्री मण्डल में शामिल किया गया है।

गुजरात की कुल 25 सीटों में भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं, यहाँ से 5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

राजस्थान में कुल 25 सीटें हैं, यहाँ से 4 को मंत्री बनाया गया है।

उड़ीसा में 21 सीटें हैं, यहाँ से भाजपा ने 20 सीटें जीती हैं, 3 को मंत्री बनाया गया है।

टीडीपी है बड़ा गठबंधन

आंध्र प्रदेश में कुल 25 सीटें हैं। यहाँ प्रमुख घटक दल तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) 16 और भाजपा ने 3 सीटें जीती हैं। यहाँ से 3 को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में भाजपा ने 12 जीती हैं, यहाँ से 2 मंत्री बनाए गए हैं।

हरियाणा की कुल 10 सीटों में भाजपा ने 5 सीटें जीती हैं। यहाँ से 2 को मंत्री बनाया गया है।

तेलांगना की 17 सीटों में भाजपा ने 8 सीटें जीती हैं, यहाँ से 2 मंत्री बनाए गए हैं।

आसाम की 14 सीटों पर भाजपा ने 9 सीटें जीती हैं, यहाँ से 2 मंत्री बनाए गए हैं।

पंजाब की 13 सीटों में एक भी भाजपा या सहयोगी गठबंधन के खाते में नहीं आई है, फिर भी यहाँ से 1 को मंत्री बनाया गया है, यहाँ भाजपा की टिकट पर चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाया गया है, जो चुनाव के पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं। बिट्टू पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं।

उत्तराखंड की पांचों की पाँच सीटें भाजपा ने जीती, 1 मंत्री बनाया गया है।

दिल्ली की 7 की 7 भाजपा ने जीती, 1 सांसद को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में भाजपा का खाता तक नहीं खुला। यहाँ से 1 को मंत्री पद दिया गया है। एल मुरूगन को मंत्री बनाया गया है।

केरल की कुल 20 सीटों में भाजपा ने एक सीट जीतकर खाता खोल लिया है। यहाँ से भाजपा के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

अरुणाचल की दोनों ही सीटें भाजपा ने जीती हैं, 1 को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। ]

हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों में भाजपा ने चारों पर परचम फहराया है। यहाँ से अनुराग ठाकुर की जगह राज्य सभा कोटे से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा 1 को ही मंत्री बनाया गया है।

गोवा की 2 सीटों में 1 पर भाजपा जीती है। यहाँ से 1 मंत्री यहाँ से बनाया है।

जम्मू की 5 सीटों में भाजपा ने 2 जीती हैं। 1 को मंत्री बनाया गया है।

इन राज्यों से इनको बनाया मंत्री

यूपी (80 सीट)

  1. नरेंद्र मोदी (भाजपा)
  2. राजनाथ सिंह (भाजपा)
  3. हरदीप सिंह पुरी (भाजपा- राज्य सभा सांसद)
  4. पंकज चौधरी (भाजपा)
  5. जितिन प्रसाद (भाजपा)
  6. अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
  7. जयंत चौधरी, (रालोद-राज्य सभा सदस्य)
  8. वी एल वर्मा, (भाजपा)
  9. कमलेश पासवान(भाजपा)
  10. एसपी सिंह बघेल (भाजपा)

बिहार (40)

  1. गिरिराज सिंह (भाजपा)
  2. नित्यानन्द राय (भाजपा)
  3. सतीश चंद्र दुबे (भाजपा-राज्य सभा सांसद)
  4. चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी)
  5. जीतन राम मांझी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा)
  6. रामनाथ ठाकुर (जेडीयू- राज्य सभा सांसद)
  7. लल्लन सिंह (जेडीयू)
  8. राजभूषण चौधरी (भाजपा)

महाराष्ट्र (48)

  1. नितिन गडकरी (भाजपा)
  2. पीयूष गोयल (भाजपा)
  3. प्रताप राव जाधव (शिव सेना)
  4. रक्षा खदसे (भाजपा)
  5. राम दास अठावले (आरपीआई- राज्य सभा सदस्य)

पश्चिम बंगाल (42)

  1. शांतनु ठाकुर (भाजपा)
  2. सुकांता मजूमदार (भाजपा)

मध्य प्रदेश (29)

  1. शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)
  2. ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)
  3. सावित्री ठाकुर(भाजपा)
  4. वीरेंद्र खटीक(भाजपा)
  5. दुर्गादास ऊईके(भाजपा)

तमिलनाडु (39)

  1. एल मुरूगन (दलित चेहरा, भाजपा से चुनाव हार गए, मप्र से राज्य सभा सांसद रहे)

कर्नाटक (28)

  1. निर्मला सीतारमण  (भाजपा, राज्यसभा सांसद )
  2. एच डी कुमार स्वामी (जनता दल (जेडीएस)
  3. प्रह्लाद जोशी (भाजपा)
  4. शोभा करंदराजे (भाजपा)
  5. वी सोमन्ना (भाजपा)

गुजरात (26)

1-अमित शाह ( भाजपा)

2- एस जयशंकर (भाजपा- राज्य सभा सांसद)

3- मनसुख मांडवीया (भाजपा)

4- सी आर पाटिल (भाजपा)

5- निमू बेन बंभानिया (भाजपा)

राजस्थान (25)

  1. गजेन्द्र सिंह शेखावत (भाजपा)
  2. अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)
  3. भूपेन्द्र यादव (भाजपा)
  4. भागीरथ चौधरी (भाजपा)

आंध्र प्रदेश (25)

  1. डॉ चंद्रशेखर पेम्मासामी (टीडीपी)
  2. राम मोहन नायडू (टीडीपी)
  3. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (भाजपा)

ओड़ीसा (21)

  1. अश्विनी वैष्णव (भाजपा- राज्य सभा सदस्य)
  2. धर्मेन्द्र प्रधान (भाजपा)
  3. जुएल ओरांव (भाजपा)

केरल (20)

  1. सुरेश गोपी (भाजपा)

तेलांगना (17)

  1. जी कृष्ण रेड्डी (भाजपा)
  2. बी संजय कुमार (भाजपा)

असम (14)

  1. सर्वनन्दा सोनवाल (भाजपा)
  2. पवित्र मार्गेरिटा  (भाजपा- राज्य सभा सांसद)

झारखंड (14)

  1. चंद्रशेखर चौधरी (AJSU)
  2. अन्नपूर्णा देवी (भाजपा)

पंजाब (13)

  1. रणजीत सिंह बिट्टू (भाजपा )

हरियाणा (10)

  1. मनोहर लाल खट्टर (भाजपा)
  2. राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा)

दिल्ली (7)

  1. हर्ष मल्होत्रा (भाजपा)

उत्तराखंड (5)

  1. अजय टमटा (भाजपा)

हिमाचल (4)

  1. जे पी नड़ड़ा (भाजपा-राज्य सभा)

अरुणाचल (2)

  1. किरण ऋजुजु (भाजपा)

गोवा (2)

  1. श्रीपद नाईक (भाजपा)

जम्मू (5)

  1. जितेंद्र सिंह