जबलपुर कलेक्टर के 20 वर्षीय बेटे का दिल्ली में निधन, आज दिल्ली से जबलपुर पहुंचेगा शव

प्रशासनिक जगत में शोक की लहर

इंदौर, 03 जून 2024

Newso2.com

मध्य प्रदेश के जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय बेटे अमोल के 2 जून को असमायिक निधन पर सम्पूर्ण प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है। अमोल के पार्थिव शव को दिल्ली से आज जबलपुर ले जाया जाएगा। अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे गौरीघाट के लिए प्रस्थान करेंगी। कलेक्टर सक्सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक अमोल की शनिवार को तबियत बिगड़ी थी, और रविवार को उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अमोल के इस तरह चले जाने से जिसने भी सुना वो स्तब्ध रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमोल सन स्ट्रोक के शिकार हुए हैं। प्रारम्भिक जानकारी में अमोल के पोस्टमार्टम में कार्डिएक अरेस्ट मृत्यु का कारण बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें इस हृदय विदारक घटना से newso2 परिवार हाल ही में गुजरा है।

कलेक्टर दीपक सक्सेना की पोस्ट


चिरंजीव अमोल अल्पायु (20 वर्ष) में नश्वर शरीर को त्याग कर प्रभु मिलन हेतु महाप्रयाण कर गया है। पार्थिव अमोल दिनांक 03.06.2024 को दोपहर पश्चात नईदिल्ली से जबलपुर अंतिम दर्शनार्थ पहुँचेंगे। अंतिम यात्रा दिनांक 03.06.2024 को साँय 5.00 बजे कलेक्टर बंगला जबलपुर से गौरीघाट के लिये प्रस्थित होगी।”


By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।