इंदौर में मोदी का रोड शो---एक झलक पाने उमड़ा हुजूमModi road show in indore

इंदौर में मोदी का रोड शो—एक झलक पाने उमड़ा हुजूम
जय जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगे

इंदौर
[email protected]


इंदौर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ। बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा पर समाप्त हुआ। मोदी के मार्ग के दोनों तरफ लोगों का हुजूम खड़ा था जो जय जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगा रहा था। सड़क पर भीड़ के साथ ही लोग घरों की बालकनियों और छतों से भी मोदी की झलक पाने आतुर दिखे। जगह जगह पुष्प वर्षा से मोदी का स्वागत किया गया। मोदी ने हाथ हिलाकर र लोगों का अभिवादन किया। मोदी खुली जीप में दो लेयर सुरक्षा में बड़ा गणपति से सवार हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा भी सवार थे।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।