कांग्रेस की जीत का मंत्र जागरूक जनता –प्रियंकाकांग्रेस की जीत का मंत्र जागरूक जनता –प्रियंका

कांग्रेस की जीत का मंत्र जागरूक जनता –प्रियंका इंदौर, 7  नवंबर 2023[email protected]

मध्य प्रदेश में जारी विधान सभा 2023 की तैयारी के बीच विपक्षी दल कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने साफ़गोई से कहा कि हमें वोट नहीं जागरूक जनता चाहिए। श्रीमती वाड्रा दरअसल बीते सोमवार को इंदौर के विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में एक आम सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होने इसी क्रम में यह भी कहने से गुरेज नहीं किया कि जनता ने अब सरकारों से उम्मीद करना छोड़ दिया है। साफ है कि कांग्रेस महासचिव का इशारा बढ़ते भ्रामक प्रचार, धर्म में राजनीति का विलय और अपने अधिकारों, कर्तव्यों के प्रति जनसामान्य पनप चुकी उदासीनता से था। बीते एक दशक में मप्र में होने जा रहे यह तीसरे विधान सभा चुनाव और इससे पहले हो चुके दो लोक सभा चुनावों में भी शीर्ष नेताओं ने अपने अपने दलों की विचार धारा, वादों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई रैलियाँ, आम सभाएं की हैं। लेकिन यह भी पहली बार देखा गया कि विपक्ष में रहकर तमाम लोकतान्त्रिक मोर्चों पर जूझ रही कांग्रेस के किसी शीर्ष नेता ने अपनी बात तीखे तंज़ भरे अंदाज में जनता से की हो। मसलन गांधी परिवार की युवा और सबसे तेज तर्रार नेता श्रीमती वाड्रा ने यहाँ केंद्र और राज्य में सत्तासीन भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे शिगूफ़े  70 साल के कांग्रेस राज में कुछ नहीं हुआ पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और भारतीय प्रोध्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे संस्थान नहीं बनाए। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि केंद्र में 10 साल से तथा राज्य में 18 साल से शासन कर रही भाजपा तमाम विकास के खोखले दावे करने के बावजूद अपने चुनाव प्रचार में अब भी राम मंदिर, हिन्दू मुसलमान जैसे प्रपंचों के सहारे ही सत्ता पक्ष फिर काबिज होने के प्रयास कर रही है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।