ज्ञानी की संगति करोगे तो ज्ञानी बनोगे और अज्ञानी की उपासना करोगे तो अज्ञानी ही बनोगे - आचार्य विहर्ष सागरज्ञानी की संगति करोगे तो ज्ञानी बनोगे और अज्ञानी की उपासना करोगे तो अज्ञानी ही बनोगे - आचार्य विहर्ष सागर

ज्ञानी की संगति करोगे तो ज्ञानी बनोगे और अज्ञानी की उपासना करोगे तो अज्ञानी ही बनोगे – आचार्य विहर्ष सागर

22 अक्टूबर को कल्याण मंदिर होगा विधान  

 इंदौर, 21 अक्टूबर 2023

newso2.com@gmail.com 

इंदौर में चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज ने ऋषि मंडल विधान में बताया कि इस विधान से ऋषियों- मुनियों के समूह की हम आराधना करेंगे। 24 भगवानों की पूजा की जाएगी। हम जिन देवी- देवताओं की पूजा करते हैं वे देवी- देवता भी भगवान की पूजा करते हैं। 

प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संत विहर्ष सागर ने कहा कि संगति सर्व आर्य है। हमें संगति आर्य पुरुषों की करना चाहिए। दोस्त भी बनाओ तो देखकर बनाओ। ज्ञानी की संगति करोगे तो ज्ञानी बनोगे और अज्ञानी की उपासना /संगति/ सेवा करोगे तो अज्ञानी ही बनोगे। यह बात ख्यात है जिसके पास जो होगा वह उसी को तो देगा।

आचार्य श्री ने कहा कि निषेध में आकर्षण है। जितना निषेध रखोगे उतनी कीमत बढ़ जाएगी। राजा (मुनि) बनो, प्रजा बनने में क्या फायदा। घर का मुखिया सबको सुखी करने में लगा है, पर उसकी फिक्र कोई नहीं करता। जिंदगी तो हमारी है, पर हम जीते दूसरों के लिए हैं , इसलिए भगवान नहीं बन पाते और अंत में दो बांस पर लेट कर  अंतिम यात्रा के लिए प्रस्थान कर जाते हैं।

   समाज के प्रचार प्रमुख  सतीश जैन ने बताया कि आज सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मनोज सिंघई, कमलेश जैन, मनोज जैन एवं भुरी दीदी परिवार को प्राप्त हुआ, शांति धारा भी इन सभी ने की। विधान के समय मुनि विजयेश सागर, मुनि विश्व हर्ष सागर महाराज भी मंच पर विराजित थे। जैन ने बताया कि 22, अक्टूबर को प्रातः  6:30 बजे से कल्याण मंदिर विधान होगा। तत्पश्चात 9.30 से आचार्य श्री जी के प्रवचन होंगे। दोपहर में चार से पांच बजे तक स्वाध्याय एवं शाम को 6.30 से गुरु भक्ति, आनंद यात्रा एवं आरती होगी। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी सुशील पांड्या, राजेंद्र सोनी, योगेंद्र काला, ऋषभ पाटनी,सतीश जैन,कमल काला, सुभाष सेठिया,विशेष रूप से मौजूद थे।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।