प्रियंका गांधी मंच पर बोलती रहीं और कुर्सियाँ होती चलीं खालीप्रियंका गांधी मंच पर बोलती रहीं और कुर्सियाँ होती चलीं खाली

प्रियंका गांधी मंच पर बोलती रहीं और कुर्सियाँ होती चलीं खाली

इंदौर

सोमवार को इंदौर के रोबोट चौराहे पर विधान सभा 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में आयोजित आम सभा में प्रियंका गांधी 5:30 बजे मंच पर पहुंची। अपने निर्धारित कार्यक्रम से डेढ़ घंटे के विलंब से पहुंची।  प्रियंका ने जैसे जैसे बोलना शुरू किया, वैसे वैसे बैठी महिलाओं का सब्र का बांध टूटता चला गया और एक समय बीच की अधिकतर कुर्सियाँ खाली हो गईं। दरअसल आयोजकों द्वारा सुबह से लाई गई ग्रहणी महिलाएं ने धीरे धीरे जाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने बताया कि कोई सुबह 11 बजे कोई 12 बजे और 2 बजे आया है। प्रियंका दीदी काफी देर से आई हैं। घर जाकर खाना भी बनाना है। देर हो रही है इसलिए जा रहे हैं।

सरकार कोई भी आ जाये, हमारे हालात वहीं रहेंगे

सरस्वती नगर से आईं नीतू, रितु ने बताया सरकार कोई भी आ जाये कोई कुछ नहीं करता। सिर्फ 15 दिन की हवा है। फिर हमें कौन पूछेगा ? लेकिन फिर भी इसी सरकार को आना चाहिए। अब बदलाव चाहिए।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।