प्रियंका ने इंदौर 1में किया रोड शो , बच्चों को देख दिया फ्लाइंग किसप्रियंका ने इंदौर 1में किया रोड शो ,

प्रियंका ने इंदौर 1में किया रोड शो , बच्चों को देख दिया फ्लाइंग किस

इंदौर, 8  नवंबर 2023

[email protected]

तीन दिन में दूसरी बार कांग्रेस की महसासचिव प्रियंका गांधी इंदौर पहुंची। 8 नवंबर को प्रियंका ने इंदौर विधान सभा क्र 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में शाम को रोड शो किया तो सुबह सांवेर प्रत्याशी रीना बोरासी सेतिया के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया। इसके बाद प्रियंका ने देवास में चुनावी दौरा किया। उल्लेखनीय है इसके पहले प्रियंका ने 6 नवंबर को विधान सभा 5 में रोबोट चौराहा पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में एक आम सभा को संबोधित किया था।

इंदौर -1 में शाम साढ़े 5 बजे नंदबाग से शुरू हुआ रोड शो बाणगंगा में समाप्त हुआ। प्रियंका के रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच टूट गया। प्रियंका ने गाड़ी से उतर कर लोगों का हाल-चाल जाना फिर जीप में जा बैठीं। रास्ते में कुछ बच्चों को देख कर प्रियंका ने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया। जीप में प्रियंका के संग संजय शुक्ला और उनकी पत्नी अंजली शुक्ला साथ रहे। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्याकर्ता ‘भले को ही चुनने में भलाई है’ लिखे नारों की तख्तियाँ लेकर चल रहे थे।