महिला हिंसा में राजस्थान ऊपर, मप्र में लाड़ली बहनें खुश हैं- विजयवर्गीयकैलाश विजयवर्गीय ने संभागीय मीडिया सेंटर पर पत्रकारवार्ता को किया संबोधित

महिला हिंसा में राजस्थान ऊपर, मप्र में लाड़ली बहनें खुश हैं- विजयवर्गीय

जातिगत जनगणना पर विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस देश बांटने की कोशिश न करे

इंदौर , 9 नवंबर 2023

[email protected]

चुनावी मौसम जारी है। प्रमुख राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में आज भाजपा महासचिव और इंदौर 1 से भजापा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में जहां कांग्रेस को घेरा वहीं सनातनी होने या नहीं होने पर कांग्रेस पर उनकी नीति स्पष्ट करने का कहा। विजयवर्गीय ने ये भी कहने से नहीं गुरेज नहीं किया कि कांग्रेस चुनावी हिन्दू हैं। उन्हें चुनाव के समय ही हिन्दू धर्म याद आता है। जातिगत जनगणना नहीं कराने और महिला आरक्षण लागू करने के प्रश्न पर महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाकर कांग्रेस देश को बांटने की कोशिश न करे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में 9 सालों साढ़े 12 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाये हैं जो भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। महिला आरक्षण के प्रश्न को घुमाते हुए विजयवर्गीय बोले कि प्रियंका गांधी राजस्थान देखें वहाँ महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। रेप में राजस्थान का पायदान मप्र की अपेक्षा ऊपर है। विजयवर्गीय ने कहा,’मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनें मस्ती में हैं। कह रही हैं इस बार दिवाली पर दो मिठाई खिलाएँगी।‘

फ्लाइंग किस देना प्रियंका के संस्कार, मोदी राम-राम कहते हैं- विजयवर्गीय

विजयवर्गीय ने राहुल और प्रियंका गांधी की शैली को लेकर उनके संस्कारों पर ही सवाल खड़े कर दिये। एक दिन पहले 8 नवंबर को इंदौर में विधान सभा 1 में प्रियंका गांधी के हुए रोड शो में उनके द्वारा बच्चों को फ्लाइंग किस देने को भी विजयवर्गीय ने निशाना साधते हुए उसे उनके संस्कारों से जोड़ दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि ये प्रियंका के संस्कार दिखाता है वहीं इनके नेता राहुल गांधी को चरण अमृत लेना भी नहीं आता न ही जनेऊ पहनना आता है। जबकि हमारे नेता मोदी जी राम राम कहते हैं। ये हमारे संस्कार हैं। विजयवर्गीय ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर पाकिस्तान प्रेमी होने के आरोप दोहराए।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।