मोदी जी की नसिया में होगी आर्यिका दीक्षा,बा. ब्र. नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी बनेगी आर्यिकामोदी जी की नसिया में होगी आर्यिका दीक्षा,बा. ब्र. नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी बनेगी आर्यिका

मोदी जी की नसिया में होगी आर्यिका दीक्षा,बा. ब्र. नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी बनेगी आर्यिका

 इंदौर, 20 अक्टूबर 2023

newso2.com@gmail.com 

 मोदी जी की नसिया , इंदौर में चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने बताया कि आज चौसठ रिद्धि विधान के माध्यम से हम अपनी आत्मा की यात्रा करने जा रहे हैं। रिद्धि- सिद्धि आत्मा में होती है। कुल 64 रिद्धियां होती है। जैन दर्शन में गुण स्थान की चर्चा की गई है ।कुल 14 गुण स्थान होते हैं।

  प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आचार्य विहर्ष सागर ने प्रवचनों में कहा कि यदि हम मकान की प्रथम मंजिल पर रहते हैं, तो 14 सीढ़ियां चढ़ना पड़ती है। इसी तरह 14 राजुल का यह लोक है, उस लोक के अग्रभाग पर सिद्ध रहते हैं, हम भावों की 14 सीढ़ी (गुणस्थान) चढ नहीं पाएं। भरत चक्रवर्ती, जिन्हें केवल्य ज्ञान प्राप्त करने में मात्र 48 मिनट से भी कम समय लगा उनके भाव कितने निर्मल थे। भाव मुनि दीक्षा के पहले उत्पन्न होते हैं। हर व्यक्ति का अपना एक लक्ष्य होता है, वह अपनी आत्मा में झांक सकता है।

  आचार्य श्री ने कहा कि गुरु, भगवान और तीर्थो का उपयोग करना है। गुरु हमारे अंतरंग के ज्ञान को जागृत कर देते हैं, सारा काम आपको  करना है। हर क्रिया हमारे भावों को निर्मल करती है ।सरल व्यक्ति सबसे बड़ा रिद्धि धारी होता है ,उस पर भूत- पिशाच की कोई भी शक्तियां अटेक नहीं करती। मोक्ष मार्ग में स्मार्ट वर्क करना चाहिए, हम व्यापार में भी तो स्मार्ट वर्क करते हैं, हार्ड वर्क तो मजदूर करते हैं। आपने आगे कहा कि मुनि मुंह से जो बोल देते हैं वो मंत्र बन जाते हैं और जहां बैठ जाते हैं वहां तीर्थ बन जाते हैं। सहजता- सरलता जहां आ जाती है, रिद्धि- सिद्धियां भी वहां आ जाती है। रिद्धियां गुण स्थान से बढ़ती है और वो मुनियों को ही जल्दी बढ़ती है।

जन बनाते समय चौके में मोबाइल नहीं ले जाना चाहिए

   विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि घर में दो स्थान सबसे पवित्र होते हैं ,एक है, चौका (किचन), दूसरा है- मकान का ईशान कोण।  चौका (किचन) एक मंदिर की तरह है, बिना स्नान किए चौके में मत जाओ। भोजन बनाते समय चौके में मोबाइल नहीं ले जाना चाहिए और व्यक्ति को भोजन करते समय इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

आज होगा ऋषि मण्डल विधान

 समाज के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि संघस्थ बा. ब्र. नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी को भी वैराग्य आ गया और उन्होंने आर्यिका दीक्षा देने हेतु आचार्य श्री जी को श्रीफल भेंट किया। सही समय पर इंदौर में ही उनकी आर्यिका दीक्षा हो जाएगी।  जैन ने बताया कि 21, अक्टूबर को प्रातः  6:00 बजे से ऋषि मंडल विधान होगा, इसके पुण्यार्जक है मनोज सिंघई  परिवार । तत्पश्चात 9.30 से आचार्य श्री जी के प्रवचन होंगे। दोपहर में चार से पांच बजे तक स्वाध्याय एवं शाम को 6.30 से गुरु भक्ति, आनंद यात्रा एवं आरती होगी ।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।