रामकी कंपनी द्वारा सुधार कार्य जारी, मंडलेश्वर में सेकंड फीडर जोड़ने का काम भी प्रगति पर


इंदौर, 29 अप्रैल 2025 :


नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण की ग्रेविटी मेन पाइप लाइन में ग्राम मेड के पास लीकेज सुधार कार्य के कारण आज दोपहर 2:30 बजे से सभी पंप बंद कर दिए गए हैं। यह सुधार कार्य रामकी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

इसके साथ ही मंडलेश्वर क्षेत्र में SS-2 से PH-4 तक केबल बिछाकर सेकंड फीडर को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इन क्षेत्रों में जल प्रदाय रहेगा प्रभावित:
पंप बंद रहने के कारण 30 अप्रैल 2025 को प्रातः जल प्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी। प्रभावित टंकियों वाले क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  1. अन्नपूर्णा
  2. भक्त प्रह्लाद
  3. एम ओ जी लाइन
  4. राज मोहल्ला
  5. छत्रीबाग
  6. सदर बाजार
  7. सुभाष चौक
  8. गांधी हाल
  9. लोकमान्य नगर
  10. द्रविण नगर
  11. जिंसी हाट मैदान
  12. महाराणा प्रताप नगर
  13. बाणगंगा
  14. कुशवाह मोहल्ला
  15. नरवल
  16. अगरबत्ती
  17. स्कीम नंबर 103

नगर निगम की अपील:
नगर निगम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जल का संयमित उपयोग करें और आवश्यकतानुसार पूर्व में जल संग्रहण की व्यवस्था कर लें। सुधार कार्य पूर्ण होते ही जल प्रदाय सामान्य कर दिया जाएगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।