इंदौर, 26 जून 2025 : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार (MSME) प्रायोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति हब योजनान्तर्गत सेडमैप द्वारा इंदौर में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए 56 दिवसीय निःशुल्क रहवासी सोलर पेनल स्टालर इलेक्ट्रीकल क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को सोलर पेनल स्थापना में दक्ष कर स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना है।

इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र इंदौर में आवेदन कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक विजय चौरे (मो. 9827214711) से संपर्क कर सकते हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।