हुरुन रिच लिस्ट 2024 : एमपी से 13 उद्योगपति शामिल, इंदौर के विनोद अग्रवाल सबसे ऊपर

इंदौर/भोपाल। हुरुन रिच लिस्ट 2024 बुधवार को जारी हुई। इसमें देशभर के हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले 1687 बिजनेसमैन शामिल किए गए हैं। मध्य प्रदेश से कुल 13 उद्योगपति इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं, जिनमें इंदौर से 10 और भोपाल से 3 कारोबारी शामिल हैं।

इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल 9500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 2400 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ वे राष्ट्रीय स्तर पर 66 पायदान ऊपर चढ़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक अग्रवाल की संपत्ति में औसतन हर दिन 6.57 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

भोपाल से दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी 4430 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ एमपी में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति में 630 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है और वे सूची में 10 पायदान ऊपर आए हैं।

इंदौर से उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा की संपत्ति घटकर 3410 करोड़ रुपए रह गई है। वे बीते साल 3500 करोड़ के साथ 709वें स्थान पर थे, इस साल 767वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हुरुन की इस सूची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में घिरा पाथ ग्रुप भी शामिल है, हालांकि समूह की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में कमी आई है।

एमपी से शामिल शीर्ष नामों में इंदौर के विनोद अग्रवाल, भोपाल के दिलीप सूर्यवंशी और उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा प्रमुख हैं।

हुरुन रिच लिस्ट में शामिल इंदौर के कारोबारी

नंबरहुरुन रिच लिस्ट में क्रमनामग्रुपसंपत्ति (करोड़ में)
1328विनोद अग्रवालअग्रवाल कोल9500
2767श्याम सुंदर मूंदड़ाउजास एनर्जी3410
31094सुनील पाटीदारशक्ति पंप2050
41149विनोद जैनशांतिनाथ डिटर्जेंट1940
51206विनोद कुमार अग्रवालजीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स1820
61399दिनेश पाटीदारशक्ति पंप1440
71470सुुनील चौरड़ियाराज रतन ग्लोबल वायर1330
81507विमल तोड़ीजयदीप इस्पात1270
91522नितिन अग्रवालपाथ ग्रुप1230
101525गौरव आनंदआनंद ज्वेलर्स1220

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।