इंदौर/भोपाल, 30 सितंबर 2025: मप्र शासन ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशासनिक कार्य की दृष्टि से मंगलवार रात ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। सचिव अनुराग जैन ने दो दर्जन अधिकारियों के तबादले किए हैं। इंदौर के अपर कलेक्टर गौरव बैनल (2016) सिंगरौली कलेक्टर बनाए गए हैं। सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला (2014) को उप सचिव मप्र शासन राजस्व विभाग का पदभार दिया गया है।
इंदौर में पदस्थ सह श्रम आयुक्त रजनी सिंह (2013) को नरसिंहपुर जिले की कमान सौंपी गई है। श्रीमती सिंह को नरसिंहपुर का कलेक्टर बनाया गया है । और नरसिंहपुर की कलेक्टर शीतला पटले (2014) को सिवनी जिले की कमान सौंपी गई है।
अपर आयुक्त वाणिज्यकर ,इंदौर तन्वी हुड्डा (2014, भप्रसे) को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मप्र श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह (2011) को संचालक, विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति, भोपाल का पदभार दिया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह (2011) को अपर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल का पदभार दिया है।
कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार 2010) को वि क अ सह आयुक्त चंबल संभाग, मुरैना नियुक्त किया गया है।
उषा परमार (2011) को पन्ना का कलेक्टर बनाया गया है।
नीरज कुमार वशिष्ठ (2013) को पांडुर्णा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। तथा पांडुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा (2014) को उप सचिव मप्र शासन, राजस्व विभाग की कमान दी गई है साथ ही अतिरिक्त आयुक्त भू संसाधन प्रबंधन भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ (2014) को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है। और जमुना भिड़े (2014) सचिव, जनजातीय प्रकोष्ठ, भोपाल से निवाड़ी कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना (2014) को उप सचिव मप्र शासन ओध्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक मप्र स्टेट इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कारोप्रेशन, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रीवा से नीतू माथुर (2014) को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है। अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेडेकर (2014) को अपर प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकास बोर्ड की कमान दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजु पवन भदौरिया (2014) को डिंडोरी कलेक्टर बनाया गया है।
सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन (2015) को भोपला नगर निगम आयुक्त के साथ मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन का अपर प्रबंध संचालक का प्रभार दिया गया है।
मप्र पर्यटन विकास बोर्ड , भोपाल की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी (2015) को उप सचिव मप्र शासन, लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग की कमान सौंपी गई है।
जबलपुर की अपर कलेक्टर मिशा सिंह (2016) को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम (2014) को अपर सचिव मप्र शासन, वन विभाग का पदभार सौंपा गया है।
किरोड़ी लाल मीना ,अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन, भोपाल को भिंड कलेक्टर बनाया गया है और हरेन्द्र नारायण (2016) आयुक्त, निगम भोपाल को छिंदवाड़ा का कलेक्टर तैनात किया गया है। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव (2011) को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग मप्र शासन का पदभार दिया है।
शिवराज सिंह वर्मा (2011) अपर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अपर आयुक्त ,राजस्व भोपाल संभाग बनाया गया है।
