नई दिल्ली, 4 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह निर्णय वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रदेशवासियों को समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिल सके।

सरकारी जानकारी के अनुसार यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगा। किसी भी प्रकार की आपात या सामान्य स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकतानुसार भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में निवासरत सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी आवश्यकता की स्थिति में उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।

कंट्रोल रूम संपर्क विवरण:
दूरभाष: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com