इंदौर, कांग्रेस नेता मनीष अजमेरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व सांसद नकुल नाथ बुधवार दोपहर विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। विमानतल पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने उनकी अगवानी की।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नकुल नाथ विमानतल से सीधे कांग्रेस नेता गजेंद्र वर्मा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने वर्मा की माताजी के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद वे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात दोपहर करीब 3:45 बजे रतलाम कोठी स्थित विनय बाकलीवाल के निवास पर नकुल नाथ का स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त शहर कांग्रेस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद नकुल नाथ विजय नगर स्थित प्रवेश अग्रवाल के निवास पहुंचे और वहां भी शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे शाम करीब 5:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।