X पर ट्रेंड हो रहा है ‘NO King’
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका के कई शहरों में 28 मार्च को विरोध प्रदर्शन हुए । शनिवार को हुआ यह विरोध अमेरिका में ‘no king‘ रैलियों का तीसरा चरण है। 50 से ज्यादा राज्यों में तीन हजार से ज्यादा विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सोशल मीडिया हैंडल X पर ‘ No king’ ट्रेंड हो रहा है। अमेरिका के लोग ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। जिसमें महंगाई, ईरान युद्ध, संघीय इमिग्रेशन कानून, एपेस्टीन फाइल का विरोध कर रहे हैं।
बीबीसी हिन्दी के अनुसार प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें अमेरिका में कोई तानशाह नहीं चाहिए। उन्होने कहा कि ट्रंप निरंकुश शासक की तरह राज करना चाहते हैं लेकिन यह अमेरिका है यहाँ सत्ता जनता के हाथों में होती है न कि उन लोगों और उनके अरबपति साथियों के हाथ में जो खुद को राजा समझते हैं ।
