महापौर पानी दो या इस्तीफा दो’ के लगे नारे, राजवाड़ा से निगम तक मार्च


इंदौर, 27 मई 2026 : इंदौर शहर में गहराते जल संकट को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को राजवाड़ा पर प्रदर्शन करते हुए इंदौर महापौर के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “महापौर पानी दो या इस्तीफा दो” के नारे लगाए और बाद में राजवाड़ा से नगर निगम मुख्यालय तक मार्च निकाला। निगम परिसर पहुंचकर सांकेतिक रूप से खाली मटके फोड़े गए। प्रदर्शंकारी मटकों पर भाजपा विधायकों, महापौर, नेताओं के पोस्टर लगाये हुए थे।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि पेयजल संकट से प्रभावित नागरिकों के समर्थन में राजवाड़ा पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें शहर के सभी 85 वार्डों से नागरिक पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से नगर निगम पर काबिज भाजपा परिषद शहर को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में विफल रही है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में जल संकट के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jeetu Patwari ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की मूलभूत जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में लापरवाही सामने आई है। उन्होंने भागीरथपुरा की घटना का भी उल्लेख किया।
पूर्व मंत्री Sajjan Singh Verma ने कहा कि शहर में वर्तमान स्थिति को लेकर जनता में नाराजगी है। वहीं पूर्व मंत्री Bala Bachchan ने जल संकट के दौरान महिलाओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष Reena Bourasi Setia ने कहा कि पानी की समस्या का सबसे अधिक असर महिलाओं और घरेलू व्यवस्था पर पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद और संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *