लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा या विपक्ष के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कवायद?

इंदौर, 30 अक्टूबर 2026 : मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। एक से डेढ़ किलोमीटर के मार्ग में कई जगह मंच बनाए गए। पदयात्रा का समापन पाट्नीपुरा चौराहे पर हुआ। सीएम मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम विधायक, पार्षद और भाजपा नेता पहुंचे।

सवाल है कि जब सत्ता में भाजपा है, मप्र में तो केंद्र और राज्य और निगम में भाजपा की ही ट्रिपल इंजन सरकार है फिर किससे लोकतंत्र बचाना है और कौन अराजकता फैला रहा है। रैली में शामिल लोगों से जब हमने बात की और जानना चाहा कि वे यहाँ क्यों आए हैं तो अधिकतर आम जनता का जवाब था “उन्हें बताया गया है कि देश को विदेशी ताकतों से खतरा है लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वे विदेशी ताक़तें कौन सी हैं, वो उन्हें नहीं पता था । कुछ लोग कॉकरोच जनता पार्टी को अराजक बताने लगे। एक महिला ने तो ये तक कहा कि सीजेपी ने भगवान राम को गाली दी, जब पूछा गया कौन सी गाली दी तो कहती हैं वे भगवान को नहीं मानते हैं।

और अति तो तब हो गई जब भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी को ही झुठला गए  और इसे विपक्ष की साजिश बताया।

मोदी के 5 कामों में एक कार्यकर्ता ने लाड़ली बहना योजना बताई, जो मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इनिशिएटिव है। भाजपा के वार्ड संयोजक ने मोदी सरकार की जनधन योजना का उल्लेख विशेष रूप से किया। उन्होने कहा कि मोदी ने नेशन फर्स्ट कहा। मोदी सरकार में महिला, बच्चा, बुजुर्ग, किसान सबको पेंशन, स्कोलरशिप मिली। केंद्र से पैसा इन सबको मिला। उन्होने आरोप लगाया कि  देश में छात्रों के नाम पर कुछ लोग अराजकता फैला रहे हैं, इन्हें विदेश से फंडिंग मिल रही है।

रैली में कुछ अधिवक्ता भी शामिल हुए। अधिवक्ता यूनिफ़ोर्म में शामिल अधिवक्ता दिख रहीं तो महिलाओं से जब पूछा गया कि आप तो कानून के जानकार हैं, “अराजकता क्या है?” आप यहाँ क्यों  आए हैं तो उनका जवाब था देश में बाहर से लोग आ रहे हैं, वे अराजकता फैला रहे हैं। जब पूछा गया बाहर से कौन आया है ? तो उनका जवाब था कि देश में बांग्लादेशी लोग आ गए। जब पूछा गया कितने बांग्लादेशी आए, सरकार आपकी है  तो कोई जवाब नहीं मिला।

रैली में स्कूली छात्र भी स्कूल यूनिफ़ोर्म में पहुंचे। उन्होने बताया कि प्रिंसिपल का आदेश है आने का।

व्यापारी वर्ग भी परेशान दिखा। पहचान गुप्त रखने की शर्त पर व्यापारी बोले बहुत परेशान हैं, बदलाव होना चाहिए।

समग्र रूप से कहें तो भाजपा की ये रैली कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ थी। सीजेपी ने देश में जो माहौल बनाया और विपक्षी इंडिया ब्लॉक देश में जो विरोध का माहौल बना रही है, उससे बीजेपी हिली हुई है, इसलिए लोगों के बीच ऐसा नेरेटिव बनाने की कोशिश है कि विदेशी ताक़तें देश में अस्थिरता लाना चाहती हैं जैसे दूसरे देशों में हो रहा है। कुल मिलाकर सत्ता परिवर्तन के डर से बीजेपी हिली हुई है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *