एमआईजी थाने का सूचीबद्ध बदमाश; आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

इंदौर, 29 अक्टूबर 2026: खजराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान धारदार चाकू लेकर घूम रहे 26 वर्षीय विकास उर्फ दाऊ पिपलदे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नया बसेरा, छोटी खजरानी का निवासी है और थाना एमआईजी क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पहले से कई अपराध दर्ज हैं। 29 अक्टूबर को पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को टीम ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से खटकेदार धारदार चाकू बरामद हुआ। वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *