1990 के आर्थिक संकट पर आधारित है फिल्म
इंदौर, 11 जून। आगामी पॉलिटिकल-इकोनॉमिक थ्रिलर फिल्म Governor की रिलीज से एक दिन पहले गुरुवार को इंदौर में मीडिया, फिल्म समीक्षकों और इन्फ्लुएंसर्स के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। फिल्म 1990 के दशक के भारतीय आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म में अभिनेता Manoj Bajpayee ने एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट की भूमिका निभाई है, जो देश को आर्थिक संकट से उबारने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाता है।
आयोजकों के अनुसार, रिलीज से पहले आयोजित यह प्रीव्यू स्क्रीनिंग फिल्म को लेकर उनके भरोसे को दर्शाती है। स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
