इंदौर नगर निगम के दस्तावेजों का होगा डिजिटलिकरण

महापौर द्वारा निगम आईटी सेल विभाग का निरीक्षण

इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज निगम मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। महापौर भार्गव द्वारा निगम मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निरीक्षण के दौरान निगम के समस्त रिकॉर्ड के डिजिटलाईजेशन के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा करते हुए, निगम के लीज, संपति व अन्य आवश्यक रिकॉर्ड को डिजिटल सेव करने एवं रिकॉर्ड के संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।