इंदौर का सदन देश के लिए मार्गदर्शन बने- लोकसभा अध्यक्ष

इंदौर, 9 जुलाई 2024

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। यहाँ सुबह वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होने इंदौर नगर निगम में ‘सदन की बात, लोकसभा अध्यक्ष के साथ’ कार्यक्रम में शिरकत की। हालांकि दोपहर 1:45 मिनट के निर्धारित कार्यक्रम में लोक सभा अध्यक्ष 37 मिनट विलंब से 2 बजकर 22 मिनट पर परिषद हॉल में पहुंचे। यहाँ उन्होने निगम परिषद को संबोधित करते हुए भारत में लोकतन्त्र की मजबूती पर ज़ोर दिया। साथ ही इंदौर नगर निगम को विधान सभा की तर्ज पर चलाने का सुझाव दिया। बिरला ने कहा कि यहाँ विधान सभा की तरह प्रश्न काल और शून्य काल जैसे सत्र हों। जनता के सुझाव भी आमंत्रित हों। इंदौर नगर निगम स्वच्छता की तरह देश में निगम परिषद चलाने का  अनुकरणीय उदाहरण बने। उन्होने कहा सदन में हल्ला करने से लोगों की समस्याओं का हाल नहीं होगा। इंदौर का सदन देश के लिए मार्गदर्शन बने, इस तरह परिषद संचालित करना चाहिए।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।